

अधिकतर घरों में लोगों ने अपने LED TV को दीवार पर ही fix करवा रखा होता है क्योंकि दीवार पर visibility अच्छी होती है साथ ही viewing angle भी अच्छा मिल जाता है। LED TV को दीवार पर fix करवाना आसान भी होता है और आपको इसके लिए अलग से रैक वगैरह भी नहीं खरीदना पड़ता।
ऐसा करना गलत है अथवा सही इस बारे में आपको शायद ही पता हो। आपका LED TV इससे बुरी तरह से प्रभावित हो सकता है साथ ही आपके परिवार को भी खतरा रहता है। आज हम आपको इस topic पर detail में बताएँगे।
आख़िर LED TV दीवार पर क्यों नहीं लगवाना चाहिए?
हम आपको बता देना चाहते हैं कि LED TV को जब भी दीवार के साथ जोड़ा जाता है तो कहीं ना कहीं दीवार से इसका direct connection हो जाता है। यदि आप किसी ऐसी दीवार पर अपने LED TV को लगाते हैं जहाँ पर सीलन आती है तो यह सीलन travel करके सीधा आपके LED TV के अन्दर भी घुस सकती है।
आपको शायद idea भी नहीं होगा कि यदि ऐसा कुछ होता है तो आपको इसे ठीक करवाने के लिए हजारों रुपए खर्च करने पड़ सकते हैं या फिर आपका LED TV permanent damage हो सकता है।
लग सकता है करंट
कई बार ऐसा होता है कि LED TV का connection हिल जाने से या फिर किसी और समस्या की वजह से दीवार में मौजूद नमी में भी करंट पहुँच जाता है तथा इसी वजह से घर के किसी सदस्य को करंट का झटका भी लग सकता है।
यदि ऐसा होता है तो घर बैठे बिठाए आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसी ही किसी दुर्घटना से बचने के लिए जहाँ तक हो सके आपको दीवार पर LED TV लगाने से बचना चाहिए।
Disclaimer : इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल मनोरंजन और सामान्य जानकारी के उद्देश्य से प्रकाशित की गई है। हमारा यह ब्लॉग पूर्णता, विश्वसनीयता और सटीकता के बारे में कोई वारंटी नहीं देता है। यदि आप इस website से सम्बन्धित जानकारी को लेकर कोई भी कार्रवाई करते हैं, तो वह पूरी तरह आपका अपना जोखिम होगा।