blogswheel

Asset 2

शिलांग में घूमने की 10 जगह – Shilang Me Ghumne ki Jagah

Shilang Me Ghumne ki Jagah

शिलांग भारत देश के मेघालय नामक राज्य की राजधानी होने के साथ – साथ एक Famous Hills Station भी है। शिलांग देश का ऐसा पहला हिल स्टेशन है, जहाँ पर चारों ओर से पहुँचा जा सकता है। 

शिलांग में घूमने की 10 जगह समुद्र तल से लगभग 1,491 मीटर की ऊँचाई पर स्थित हैं।   U – Shyllong देवता के नाम पर शिलांग का नाम रखा गया था। प्रकृति से प्रेम करने वाले पर्यटकों के लिए शिलांग भारत के सबसे उम्दा स्थानों में से एक है। 

शिलांग की हसीन वादियाँ, छोटी – छोटी जलधाराएँ हरी – भरी घाटियाँ और उन से बहते छोटे – बड़े झरने जोकि थोड़ी – थोड़ी दूर पर झीलों का निर्माण करते हैं। यह सभी मनमोहक दृश्य शिलांग को और भी अधिक ख़ूबसूरत बना देते हैं। अपनी ख़ूबसूरती की वजह से शिलांग की तुलना स्कॉटलेंड से की जाती है।

ऐसे लोग जो गर्म प्रदेशों में रहते हैं, उनके लिए शिलांग गर्मियों के मौसम में में घूमने का एक better option है क्योंकि जब पूरे भारत में भीषण गर्मी पड़ रही होती है तो ऐसी आग उगलते मौसम में शिलांग का तापमान 15 °C से 24 °C तक होता है। 

गर्मी में सर्दी का एहसास करने देश – विदेश से भारी संख्या में पर्यटक अपनी family और friends के साथ अपना quality टाइम बिताने शिलांग की और खिंचे चले आते हैं। 

शिलांग जाने का सही समय

शिलांग में घूमने की 10 जगह जाने का सही समय सितंबर से लेकर मई के महीने तक का है। इन महीनों के दौरान हल्की – हल्की वर्षा के साथ मौसम बेहद सुहावना हो जाता है।  

यदि मानसून के मौसम की बात जाए तो इस मौसम में शिलांग शहर स्फूर्तिदायक और सुन्दर दिखाई पड़ता है परन्तु मूसलाधार बारिश आपकी यात्रा में खलल डालने का काम कर सकती है। यदि आपको रिमझिम बारिश पसन्द है तो आपको जून से अगस्त के महीने के बीच शिलांग जाना चाहिए। 

वैसे तो शिलांग में बहुत – सी घूमने की जगह है परन्तु इन स्थानों में से कुछ प्रसिद्ध स्थान इस प्रकार हैं – 

1. उमियाम झील

शिलांग में घूमने की 10 जगह में सबसे पहले आती है – उमियाम झील। यह झील कृत्रिम झील (artificial lake) है। Hydroelectric Power उत्पन्न करने के लिए इस झील को बनाया गया था। यह झील शिलांग के उत्तर में लगभग 15 KM की दूरी पर मौजूद है।

अधिकतर पर्यटक अपनी शिलांग पिकनिक यात्रा की शुरुआत उमियाम झील से ही करते हैं। 

यहाँ की यात्रा को और अधिक रोमांचकारी बनाने के लिए यहाँ पर इस झील के किनारे कुछ adventure games का भी मज़ा लिया जा सकता है। जैसे : Kayaking Boat Ride, Water Cycling, Scootering आदि जैसी मज़ेदार facility दी गई है। पानी में खेले जाने वाले यह खेल आपकी पिकनिक को और भी आनन्ददायक बना सकते हैं। 

उमियम झील अपने छोटे से boathouse के लिए भी बहुत famous है। 6 लोगों का एक group एक समय में एक boathouse में रह सकता है।

2. डॉन बॉस्को संग्रहालय

शिलांग में घूमने की 10 जगह में शामिल है – डॉन बॉस्को संग्रहालय। यदि आप मेघालय के सांस्कृतिक इतिहास और जनजातीय संस्कृति के बारे में जानने की इच्छा रखते हैं तो डॉन बॉस्को संग्रहालय इस उद्देश्य के लिए सबसे बढ़िया स्थान है। 

डॉन बॉस्को संग्रहालय में आप स्वदेशी कलाकृतियों तथा लेखों का एक प्रभावशाली संग्रह को देख सकते हैं। यह संग्रहालय इस क्षेत्र की सांस्कृतिक समृद्धि को प्रदर्शित करता है। 

इस संग्रहालय में 7 मंज़िलें हैं एवं कुल 17 गैलेरी मौजूद हैं। इनमें आकृतियाँ,  कलाकृतियाँ, पेंटिंग, मूर्तियाँ आदि बहुत कुछ देखने के योग्य है। हम आपको बता देना चाहते हैं कि डॉन बॉस्को संग्रहालय एशिया का सबसे बड़ा संग्रहालय है, जो स्वदेशी संस्कृतियों से जुड़ा हुआ है।

3. मौजिम्बुइन गुफा

शिलांग में घूमने की 10 जगह में से एक है – मौजिम्बुइन गुफा। मेघालय जोकि आश्चर्य से भरा हुआ है तथा इस उत्तर – पूर्वी राज्य में मौजूद सबसे अधिक आकर्षक की चीज़ों में गुफाएँ शामिल हैं। 

इन गुफाओं की सबसे अच्छी बात यह है कि यह गुफाएँ घूमने लायक हैं। आप इन गुफाओं की रोमांचक यात्रा कर सकते हैं तथा Stalagmite और calcite formations पर हैरानी जता सकते हैं। 

ऐसी ही एक प्रसिद्ध जगह है – मौजिम्बुइन गुफा, जो चेरापूंजी की सबसे बढ़िया गुफाओं में से एक है। राजसी एवं हरियाली भरे दृश्यों से घिरी मौजिम्बुइन गुफा मौसिनराम गाँव के नज़दीक मौजूद है। इस गुफा की एक प्रमख विशेषता यह भी है कि इस गुफा के भीतर stalagmites से बना एक बहुत बड़ा शिव लिंग है।

4. एलीफेंट फॉल्स

शिलांग में घूमने की 10 जगह में शामिल एलीफेंट फॉल्स शिलांग में 2 level waterfall है। यह शिलांग शहर से लगभग 12 KM की दूरी पर मौजूद है। पहाड़ की यह धारा फर्न से ढकी चट्टानों के डेल्स में मौजूद 2 क्रमिक झरनों (gradual springs) के द्वारा उतरती है। 

शिलांग पीक के नज़दीक एक sign board है, जो पहाड़ की ओर जाने वाली एक छोटी – सी सड़क की और इशारा करता है। यह सड़क झरनों की तरफ़ जाती है। 

अंग्रेजों द्वारा इस झरने का नाम ‘एलीफेंट फॉल्स’ इसलिए रखा गया क्योंकि इस  फॉल के एक ओर हाथी के आकार की चट्टान है। हालाँकि, साल 1897 के भूकम्प  के कारण यह चट्टान चकनाचूर हो गई और बह गई थी।

5. लैटलम ग्रैंड कैन्यन

शिलांग में घूमने की 10 जगह में से एक लैटलम ग्रैंड कैन्यन खासी पहाड़ियों में मौजूद है। लैटलम ग्रांड कैन्यन का मतलब होता है – पहाड़ों का अंत। यह समुद्र तल से लगभग 1565 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है। 

इस लैटलम ग्रांड कैन्यन से पहाड़ों का एक अद्भुत और सुन्दर दृश्य दिखाई देता है और इसी कारण यहाँ आने वाले पर्यटकों की संख्या दिन – ब – दिन बढ़ती जा रही है।

लैटलम ग्रैंड कैन्यन से पहाड़ एवं बादलों का बेहद दिलकश नज़ारा दिखाई देता है,  जिसके कारण लोग शिलांग यात्रा के दौरान यहाँ पर ज़रूर आते हैं। अक्सर इस जगह पर photography के शौक़ीन तथा प्रकृति प्रेमी आते रहते हैं।

6. शिलांग व्यू पॉइंट

शिलांग में घूमने की 10 जगह में शामिल शिलांग व्यू प्वाइंट शिलांग के outer area में मौजूद है। समुद्र तल से यह जगह लगभग 1965 मीटर की ऊँचाई पर मौजूद है। इस शिलांग व्यू प्वाइंट से पूरे शिलांग का 360° का नज़ारा दिखाई देता है। 

शिलांग व्यू प्वाइंट से दिखने वाला यह नज़ारा बहुत आकर्षक तथा खूबसूरत होता है। इस स्थान से बहुत – सी पहाड़ियाँ, झीलें, नदियाँ और झरने साफ – साफ दिखाई देते हैं। शिलांग व्यू प्वाइंट में 30 रूपये की entry fee देनी पड़ती है। 

ऐसा भी कहा जाता है कि शिलांग के इस व्यू प्वाइंट से बांग्लादेश भी दिखाई देता है। इस जगह से दिखने वाले आकर्षक नज़ारे लोगों को अपनी और खींच लाते हैं। यहाँ  से दिल को छू लेने वाली शिलांग शहर की वादियाँ दिखाई देती हैं, जिनके साथ में बादल इस दृश्य को और भी सुन्दर बना देते हैं। 

यदि आप चाहें तो आप यहाँ की यादों को सहेजने किए उद्देश्य से यहाँ traditional dress में photo capture खींचवा सकते हैं।

7. डेविड स्कॉट ट्रेल

शिलांग में घूमने की 10 जगह में से एक डेविड स्कॉट ट्रेल शिलांग का सबसे लोकप्रिय tracking route है, इस route की लम्बाई लगभग 16 KM है। यह मावफलांग गाँव से होते हुए लाड मावफलांग विलेज तक फैला हुआ है। यह दोनों गाँव अपने सांस्कृतिक, लोक कथाओं तथा ऐतिहासिकता के लिए जाने जाते हैं। 

इस स्थान का नाम एक British administrator ‘डेविड स्कॉट’ के नाम पर रखा गया था, जिसे ने इस मार्ग को horse carriage track के तौर पर use किया था।

डेविड स्कॉट ट्रेल का घुमावदार tracking का पूरा route natural landscape का भण्डार है, जो जीवन भर याद रखने वाले पलों को बिताने की opportunities provide करता है। 

दरअसल डेविड स्कॉट ट्रेल के route में झरने, जंगल, चट्टानें, नदियाँ तथा प्राकृतिक वादियाँ आती हैं। जो सैलानियों को अपने सौंदर्य से impress कर रहे हैं। 16 KM के route को तय करने में लगभग 4 घण्टे का समय लग जाता है।

8. लेडी हैदरी पार्क

शिलांग में घूमने की 10 जगह में शामिल लेडी हैदरी पार्क शिलांग के लाबन area में मौजूद है। इस लोकप्रिय लेडी हैदरी पार्क का नाम भारत की मेघालय राज्य की पहली महिला तथा असम के राज्यपाल की पत्नी ‘लेडी हैदरी’ के नाम पर रखा गया है। 

जब भी आप इस पार्क में जाएँगे तो आपको सबसे पहले जो चीज़ दिखाई देगी वह है – जापानी शैली में बनाया गया पार्क। यहाँ पर एक छोटी – सी झील भी है, जहाँ पर रंगीन मछलियाँ एवं बत्तख देखने को मिल जाएँगी। 

लेडी हैदरी पार्क में सभी age के पर्यटक घूमने आते हैं, जहाँ पर वह टहलते – टहलते Rhododendron और Orchid के attractive collection के साथ ख़ूबसूरती से सजे हुए lawn को देख सकते हैं। 

लेडी हैदरी पार्क में आप घूमने के सिवा और भी बहुत – सी activity कर सकते हैं। जैसे:- photography के साथ – साथ boating का भी आनन्द उठा सकते हैं। इस पार्क में सुन्दर गुलाब के bed तथा बच्चों के play area समेत एक बहुत बड़ा और manicured gardens शामिल है। 

लेडी हैदरी पार्क के भीतर एक Mini – Zoo भी शामिल है, जिसमें 73 से अधिक पक्षियों की Species और reptiles की 100 Species शामिल हैं।

9. वायु सेना संग्रहालय

शिलांग में घूमने की 10 जगह में से एक है – वायु सेना संग्रहालय। यह संग्रहालय एक Eastern Air Command के campus के अन्दर मौजूद है। शिलांग में वायु सेना संग्रहालय आश्चर्य तथा सुन्दरता का एक प्रतीक है। 

वायु सेना संग्रहालय में बहुत से लड़ाकू विमान के लघु चित्र, रॉकेट, मिसाइल, बैज, पुरस्कार और रैंक मेडल प्रदर्शित किए जाते हैं। यह संग्रहालय पूरे साल आने वाले सभी प्रकार के, सभी age group के travelers को attract करता है। इसी कारण वायु सेना संग्रहालय शिलांग के सबसे दिलचस्प पर्यटन स्थलों में शामिल किया गया है।

10. हैंगिंग ब्रिज

शिलांग में घूमने की 10 जगह में शामिल हैंगिंग ब्रिज शिलांग शहर का एक प्रसिद्ध आकर्षण है, जो अपने अनोखेपन से पर्यटकों का पसन्दीदा स्थान बना हुआ है। हैंगिंग ब्रिज शिलांग में स्थित उमियाम झील के नज़दीक है। 

यह पुल एक Lazy River पर बना हुआ है तथा इसका निर्माण जस्ता तथा लकड़ी का प्रयोग करके किया गया है। यह bridge ‘Dongargi Bridge’ भी कहलाता है।

हैंगिंग ब्रिज पर चलना एक अलग ही तरह का experience होता है। यह पुल कुल  50 मीटर ऊँचा और 335 मीटर लम्बा है। इसके weight को distribute करने के लिए zinc pillars का use किया गया है।

शिलांग कैसे पहुँचे?

शिलांग में घूमने की 10 जगह तक पहुँचने के लिए प्रमुख तौर पर 3 मार्ग हैं – 

  • सड़क मार्ग : कई टैक्सी और बसें यात्रियों को गुवाहाटी से शिलांग तक ले जाती हैं। इस यात्रा को करने में लगभग 3 से 4 घण्टे का समय लग जाता है। मेघालय राष्ट्रीय राजमार्ग के द्वारा शिलांग मिजोरम में आइजोल, असम में सिलचर तथा त्रिपुरा में अगरतला से भी जुड़ा हुआ है।
  • रेल मार्ग : गुवाहाटी का रेलवे स्टेशन शिलांग को जोड़ने वाला निकटतम मुख्य रेलवे स्टेशन है और गुवाहाटी से आप बस या टैक्सी ले सकते हैं।
  • वायु मार्ग : गुवाहाटी – शिलांग राजमार्ग पर शिलांग से उमरोई 30 KM पर एक Airport है। शिलांग से तुरा और गुवाहाटी को जोड़ने वाली एक helicopter service भी है। साल 2008 में तुरा के पास बलजेक Airport चालू हो गया।

निष्कर्ष

शिलांग में घूमने की 10 जगह मेघालय के Famous Hills Station में शामिल हैं। जिसका अहम कारण है, इन स्थानों का प्राकृतिक ख़ूबसूरती से सजा होना। 

शिलांग में जितने भी पर्यटक स्थल हैं। जैसे :- डेविड स्कॉट ट्रेल हो, शिलांग व्यू पॉइंट या फिर हैंगिंग ब्रिज आदि इनके मूलरूप के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है। इसके अलावा यहाँ पर एलीफेंट फॉल्स, उमियाम झील जैसे ठण्डक और शान्ति से भरे झरने और झीलें भी हैं। 

शिलांग के इन 10 प्रमुख स्थानों पर जाने के सही समय से लेकर, जाने के माध्यमों तक सभी आवश्यक चीज़ों की जानकारी आप लोगों को दे दी गई है। 

FaQ

जो भी लोग शिलांग के सभी प्रमुख स्थानों की यात्रा करना चाहते हैं, उन्हें इस यात्रा में कम से कम 5 दिनों का समय लगेगा।
  1. उमियम झील – शिलांग से 17 किमी
  2. मावलिननॉन्ग – शिलांग से 78 किमी
  3. मौसिनराम – शिलांग से 60 किमी
  4. नोहसिंगिथियांग जलप्रपात – शिलांग से 97.9 किमी
शिलांग कई कारणों से बहुत मशहूर है। जैसे :- इसके नज़दीकी area में कई प्राकृतिक अजूबे, पृथ्वी पर सबसे अधिक जगह, विचित्र गेस्ट हाउस, सबसे शान्त वातावरण आदि।

Related Posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Keep Updated With Us

You will be the first to be notified whenever we post blogs on enjoyable and informative topics.

Scroll to Top