blogswheel

Asset 2

भारत की 10 सबसे लम्बी नदियाँ | 10 Longest Rivers in India

भारत की 10 सबसे लम्बी नदियाँ

भारत की 10 सबसे लम्बी नदियाँ कौन – सी हैं? इस सवाल का जवाब ढूँढ़ने से पहले हम यह जानेंगे कि आख़िर नदी कहते किसे हैं?

पहाड़ों पर बर्फ़ के गलने या फिर बारिश होने के कारण जो पानी इकठ्ठा होता है, वह नीचे की ओर ढुलकता हुआ, मैदानों से होता हुआ समुद्र तक पहुँचता है, नदी कहलाता है।

कभी यह पानी अपनी स्वतन्त्र धारा में समुद्र तक पहुँचता है तो कभी समुद्र तक जानेवाली किसी दूसरी बड़ी धारा में मिल जाता है। सीधी समुद्र तक पहुँचने वाली धारा को भौगोलिक परिभाषा में ‘मुख्य नदी’ कहा जाता है तथा जो धारा दूसरी धारा में मिल जाती है, उसे ‘सहायक नदी’ कहा जाता है।

कभी – कभी ऐसा भी होता है कि या तो नदी किसी झील में मिल जाती है या फिर किसी रेतीले मैदान आदि में जाकर लुप्त हो जाती है।

नदी एवं उसकी सहायक नदियाँ मिलकर ‘नदी तंत्र’ बनाती हैं। जिस इलाके का सम्पूर्ण पानी ‘नदी तंत्र’ को मिलता है, वह इलाका ‘जल निकास घाटी’ (watershed) कहलाता है। नदी, ‘जल निकास घाटी’ पर बरसे पानी को एकत्रित करती है और उसे अपने बहाव में शामिल कर के आगे बढ़ती है। यही पानी उसके पानी की समृद्धि का आधार बनता है।

भारत में नदियों का महत्त्व

यदि देखा जाए तो शुरू से ही नदियाँ हमारा पालन – पोषण करती आ रही हैं। नदियों के कारण ही अनेकों सभ्यताएँ पनपती हैं, बस्तियाँ बसती हैं। नदियाँ हमारी प्यास तो बुझाती ही हैं इसके सिवा, हम जब भी परेशानियों में फँसते हैं तो सुकून तथा शान्ति की तलाश में इन नदी रूपी माताओं के पास ही जाते हैं।

नदियों के कारण सकारात्मकता का भी विकास होता है। इस बात को हम हमारे ऋषियों – मुनियों के उदाहरण से देख सकते हैं। वह नदियों के किनारे बैठकर सालों तक तपस्या करते थे।

इसके अलावा, यदि भारत की 10 सबसे लम्बी नदियाँ में से किसी भी एक नदी की बात कर ली जाए जैसे यदि हम गंगा नदी की बात करें तो यह नदी साल के 12 महीने बहती है, जिस वजह से इसके आस – पास के इलाकों में धान, जूट, गन्ना, सरसों, दाल, गेहूँ, तिलहन, आलू आदि जैसी फसलों की पैदावार अधिक मात्रा में होती है।

वैसे तो भारत में बहुत – सी लम्बी नदियाँ हैं लेकिन आज हम आपको बताएँगे कि भारत की 10 सबसे लम्बी नदियाँ कौन – सी हैं?

1. गंगा नदी

लम्बाई : 2525 KM

उद्गम स्थल : गंगोत्री

सहायक नदियाँ : रामगंगा, चंदन, गर्रा, गोमती, कर्मनासा, घाघरा, गंडक, यमुना आदि।

निर्वहन : बंगाल की खाड़ी

भारत में गंगा के नाम से जानी जाने वाली यह नदी हिन्दूओं के लिए सबसे पवित्र नदी है तथा इस नदी को देवी के रूप में पूजा जाता है। भारत की 10 सबसे लम्बी नदियाँ में गंगा नदी को ‘भारत में सबसे लम्बी नदी’ होने का गौरव प्राप्त है।

गंगा नदी भारत के एक – चौथाई इलाके में बहती है तथा लाखों लोगों को जीने के लिए पानी मुहैया करवाती है।

2. गोदावरी नदी

लम्बाई : 1464 KM

उद्गम स्थल : महाराष्ट्र में नासिक के पास

सहायक नदियाँ : बाणगंगा, किन्नरसानी, कदवा, मनैर, शिवना, मंजीरा, पूर्णा, सिंधफाना आदि।

निर्वहन : बंगाल की खाड़ी

गंगा के बाद भारत की दूसरी सबसे लम्बी नदी गोदावरी है। यह कई सहस्राब्दियों से सनातन धर्मग्रंथों में पूजनीय रही है एवं समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को पोषित कर रही है।
भारत की 10 सबसे लम्बी नदियाँ में शामिल गोदावरी को ‘दक्षिणी भारत की सबसे लम्बी नदी’ तथा ‘दक्षिण गंगा’ के नाम से भी जाना जाता है।

3. कृष्णा नदी

लम्बाई : 1400 KM

उद्गम स्थल : महाराष्ट्र के महाबलेश्वर के पास पश्चिमी घाट से

सहायक नदियाँ : भीमा, तुंगभद्रा, डिंडी, मालाप्रभा, पेद्दावगु, घटप्रभा, मुसी, दूधगंगा आदि।

निर्वहन : बंगाल की खाड़ी

भारत की 10 सबसे लम्बी नदियाँ में से एक कृष्णा नदी को ‘कृष्णन’ के नाम से भी जाना जाता है। यह भारत में सबसे महत्वपूर्ण प्रायद्वीपीय नदियों में से एक है, जो तेलंगाना, महाराष्ट्र, कर्नाटक आदि राज्यों से होते हुए बहती है।

4. यमुना नदी

लम्बाई : 1376 KM

उद्गम स्थल : उत्तराखण्ड के उत्तरकाशी ज़िले में बंदरपूँछ चोटी पर यमुनोत्री ग्लेशियर से

सहायक नदियाँ : हिंडन, टोंस, शारदा, सिंध, हनुमान गंगा, केन, ससुर खादेरी, ऋषिगंगा आदि।

निर्वहन : यमुना नदी सीधे तौर पर किसी समुद्र में नहीं गिरती, यह आख़िर में जाकर गंगा नदी की सहायक नदी के रूप में परिवर्तित हो जाती है।

भारत की 10 सबसे लम्बी नदियाँ में शामिल यमुना नदी गंगा नदी की सबसे लम्बी सहायक नदी के रूप में प्रसिद्ध है। उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद शहर में यमुना नदी के त्रिवेणी संगम में कुंभ के मेले का आयोजन किया जाता है। जहाँ पर यमुना नदी में स्नान के लिए भक्तों का ताँता लग जाता है।

5. नर्मदा नदी

लम्बाई : 1312 KM

उद्गम स्थल : मध्य प्रदेश राज्य में अमरकंटक नामक स्थान के पास से

सहायक नदियाँ : बुरहनेर नदी, कर्जन नदी, बंजार नदी, गोई नदी, शेर नदी, कुंडी नदी, शकर नदी, कावेरी नदी आदि।

निर्वहन : अरब सागर

नर्मदा नदी जिसे ‘रेवा नदी’ के नाम से भी जाना जाता है। भारत की 10 सबसे लम्बी नदियाँ में से एक नर्मदा नदी प्रायद्वीपीय भारत के पश्चिम इलाके में बहने वाली सबसे बड़ी नदी है। यह भारत की 7 पवित्र नदियों में से एक है। नर्मदा नदी का उल्लेख हिन्दूओं की विभिन्न प्राचीन लिपियों में भी मिलता है।

6. सिंधु नदी

लम्बाई : 1114 KM

उद्गम स्थल : सिंधु नदी तिब्बत में मानसरोवर झील के पास कैलाश श्रेणी के उत्तरी ढलान से

सहायक नदियाँ : ज़ांस्कर नदी, ब्यास नदी, लूनी नदी, रावी नदी, सुरू नदी, चिनाब नदी, सोन नदी, झेलम नदी आदि।

निर्वहन : अरब सागर

सिंधु नदी प्राचीन सबसे प्राचीन सभ्यता ‘सिंधु घाटी सभ्यता’ का जन्मस्थान है, जो एक बहुत बड़ा ऐतिहासिक महत्व भी रखता है। इस महान नदी के नाम पर ही हमारे देश का नामकरण हुआ था।

भारत की 10 सबसे लम्बी नदियाँ में शामिल सिंधु नदी मानसरोवर झील से निकलते हुए लद्दाख, गिलगित तथा बाल्टिस्तान तक जाती है।

7. ब्रह्मपुत्र नदी

लम्बाई : 916 KM

उद्गम स्थल : हिमालय की कैलाश पर्वतमाला से

सहायक नदियाँ : दिबांग नदी, सुबनसिरी नदी, लोहित नदी, तीस्ता नदी, धनसिरी नदी, जलधाका नदी, कोलोंग नदी, रैदक नदी आदि।

निर्वहन : बंगाल की खाड़ी

भारत की 10 सबसे लम्बी नदियाँ में से एक ब्रह्मपुत्र नदी को तिब्बत में ‘यारलुंग त्संगपो नदी’ के नाम से भी जाना जाता है। यह नदी अरुणाचल प्रदेश से होते हुए भारत में प्रवेश करती है।

ब्रह्मपुत्र डेल्टा पर लगभग 130 million लोग रहते हैं तथा इस नदी को ‘असम की जीवन रेखा’ के तौर पर भी जाना जाता है।

8. महानदी नदी

लम्बाई : 890 KM

उद्गम स्थल : छत्तीसगढ़ के रायपुर ज़िले से

सहायक नदियाँ : सिवनाथ नदी, तेलेन नदी, मंड नदी, जोंक नदी, इब नदी, पैरी नदी, हसदेव नदी, ओंग नदी आदि।

निर्वहन : बंगाल की खाड़ी

महानदी शब्द संस्कृत के 2 शब्दों महा (“महान”) तथा नदी (“नदी”) का जोड़ है, जिसका मतलब होता है – महान नदी। भारत की 10 सबसे लम्बी नदियाँ में शामिल महानदी नदी भारतीय उपमहाद्वीप की किसी भी दूसरी नदी की तुलना में ज़्यादा गाद जमा करती है।

‘हीराकुंड बाँध’ नामक ‘दुनिया के सबसे बड़े मिट्टी के बाँध’ का निर्माण महानदी नदी पर ही किया गया है।

9. कावेरी नदी

लम्बाई : 800 KM

उद्गम स्थल : कर्नाटक के कूर्ग जिले के तालकावेरी में पश्चिमी घाट में पहाड़ियों की ब्रह्मगिरी रेंज से

सहायक नदियाँ : हरंगी जलाशय, नोय्याल नदी, हेमावती नदी, भवानी नदी, शिमशा नदी, काबिनी नदी, अर्कावती नदी, लक्ष्मण तीर्थ नदी आदि।

निर्वहन : ग्रैंड एनीकट (दक्षिण)

भारत की 10 सबसे लम्बी नदियाँ में से एक कावेरी नदी ‘तमिलनाडु की सबसे बड़ी नदी’
है। कावेरी नदी कर्नाटक के कोडागु ज़िले के तालकवेरी में पश्चिमी घाट की तलहटी से निकलती है।

कोडगु पहाड़ियों से दक्कन के पठार तक की अपनी यात्रा के दौरान कावेरी नदी श्रीरंगपटना और शिवानसमुद्र में 2 द्वीप बनाती है। कावेरी नदी को ‘दक्षिण की गंगा’ के रूप में भी जाना जाता है।

10. ताप्ती नदी

लम्बाई : 724 KM

उद्गम स्थल : सतपुड़ा रेंज

सहायक नदियाँ : पूर्णा नदी, सुकी नदी, गिरना नदी, अनुराती नदी, गोमई नदी, अर्ना नदी, पंजारा नदी, पेढ़ी नदी आदि।

निर्वहन : खंभात की खाड़ी (अरब सागर)

भारत की 10 सबसे लम्बी नदियाँ में शामिल ताप्ती नदी भारत में मात्र 3 प्रायद्वीपीय नदियों में से एक है, जो पूर्व से होते हुए पश्चिम तक बहती हैं। ताप्ती नदी मेलघाट के जंगल में वन्यजीवों का भरण – पोषण एवं समर्थन करती है, जो अपने जीवों तथा समृद्ध वनस्पतियों के लिए मशहूर है।

निष्कर्ष:

भारत की 10 सबसे लम्बी नदियाँ सैकड़ों सालों से हज़ारों KM का सफ़र तय करती आ रही हैं और अपने आस – पास बसे लोगों और जीवों की ज़रूरतों को पूरा कर रही हैं।

इन्हीं नदियों की बदौलत ढ़ेरों जंगल, नदी, तालाब फल – फूल रहे हैं एवं हर साल भारत के हरियाली भरे क्षेत्र में वृद्धि कर रहे हैं। यदि हो सके तो समय निकल कर आपको भी किसी दिन इन नदियों की यात्रा करके प्रकृति के इस अमूल्य घटक को और करीब से जानना चाहिए।

FaQ

भारत की 5 सबसे लम्बी नदियाँ हैं – 1. गंगा ( 2525 KM) 2. गोदावरी (1464 KM) 3 कृष्णा (1400 KM) 4. यमुना नदी (1376 KM) 5. नर्मदा (1312 KM)

गंगा नदी भारत की सबसे लम्बी नदी है, यह 2525 KM से अधिक की यात्रा करती है।

सिंधु नदी पश्चिमी तिब्बत में मानसरोवर झील से निकलती है तथा लद्दाख, गिलगित और बाल्टिस्तान कश्मीर आदि से होते हुए उत्तर – पश्चिम में बहती है।

अमेज़ॅन नदी दुनिया की सबसे लम्बी नदी है, जो पेरू के एंडीज से ब्राजील से होते हुए अटलांटिक महासागर तक 6,992 KM का सफ़र तय करती है।

Related Posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Keep Updated With Us

You will be the first to be notified whenever we post blogs on enjoyable and informative topics.

Scroll to Top