blogswheel

बरसात में मक्खियों से हो रही है परेशानी, आपने बस यह 4 ट्रिक्स है अपनानी

बरसात में मक्खियों से हो रही है परेशानी

बरसात के मौसम में मक्खियाँ सबसे बड़ी समस्या है। बारिश में बाहर जहाँ हर जगह कीचड़ – कीचड़ हो जाता है और कूड़ा – करकट इस कीचड़ से मिलकर बदबू तथा गन्दगी पैदा करता है। मक्खियाँ इस गन्दगी पर बैठती हैं और infection, flu को फ़ैलाने का सबब बनती हैं।

अगर आपके घर में मक्खियाँ आ रही हैं तो समझिए वो ढेर सारी बीमारियाँ ला रही हैं। यह मक्खियाँ आपकी रसोई के अन्दर तक चली जाती हैं और खाने, फल – सब्ज़ियाँ आदि पर बैठकर germs, bacteria फैलाकर आपके पूरे परिवार को गम्भीर बिमारियों से ग्रस्त कर सकती हैं। जिसका आपकी सेहत पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ सकता है।

मक्खियों से छुटकारा पाना बहुत कठिन हो जाता है क्योंकि चाहे जितनी सावधानी बरत लो लेकिन घर का दरवाज़ा थोड़ा – सा खुला नहीं कि यह फटाफट घर के अन्दर घुसी चली आती हैं। मक्खियाँ भगाने की कुछ ऐसी असरदार तथा आसान ट्रिक्स हैं, जिनके बारे में हम आपको बताकर आपकी मक्खियों से सम्बन्धित इस समस्या का समाधान करेंगे।

कपूर

घर में आई मक्खियों से छुटकारा पाने के लिए कपूर का प्रयोग बहुत लाभकारी सिद्ध होता है। पहले कपूर का छोटा – सा टुकड़ा लीजिए। फिर उस टुकड़े को एक चम्मच पर रखें तथा उसे माचिस की सहायता से जला लें।

जब यह टुकड़ा जलने लग जाए और इससे धुआँ निकलने लग जाए फिर इस कपूर के धुएँ को अपने पूरे घर में फैला दें। कपूर के इस धुएँ से घर में आईं सभी मक्खियाँ तुरन्त भाग जाएँगी तथा जितने समय तक आपके घर में इस कपूर की महक रहेगी, उतने समय तक एक भी मक्खी आपके घर में नहीं आएगी।

नींबू एवं नमक

आप घर में आई मक्खियों को भगाने के लिए एक और तरीका अपना सकते हैं। यह तरीका है घोल तैयार करके मक्खी भगाना। इस घोल को बनाने के लिए आपको सबसे पहले 2 चम्मच नमक, 1 नींबू तथा 1 गिलास पानी की आवश्यकता पड़ेगी।

पहले नींबू को काटकर उसे एक गिलास पानी में अच्छे से निचोड़ लें, फिर उसमें नमक को मिलाएँ। अब इन सभी चीज़ों को अच्छे से mix कर लें तथा एक spray bottle में भरें।

आपको अब करना यह है कि घर में जहाँ पर भी आपको मक्खियाँ बैठी हुई दिखाई दें, वहाँ – वहाँ इस spray का छिड़काव करें। इस घोल का छिड़काव करते ही मक्खियाँ वहाँ से तुरन्त भाग जाएँगी।

तेजपत्ता

तेजपत्ते का प्रयोग अक्सर खाने – पीने की चीज़ों में क्या जाता है। परन्तु यही तेजपत्ता आपको मक्खियों से छुटकारा दिलाने में बहुत लाभकारी सिद्ध हो सकता है। आप इस तेजपत्ते को जलाकर इसके धुएँ को मक्खियों वाली जगह पर रख दें। ऐसा करने पर उस स्थान की सभी मक्खियाँ तेज़ी से भाग जाएँगी|

फिनाइल

यदि आप अपने घर में साफ़ – सफाई करते हुए कुछ बातों का विशेष ध्यान रखें तो मक्खियाँ आपके घर में आएँगी ही नहीं। आपको बस इतना करना है कि पोछा लगाते समय पानी में थोड़ा – सा फिनाइल mix कर लेना है तथा उस फिनाइल वाले पानी से पूरे घर में पोछा लगाना है। ऐसा करते ही तुरन्त मक्खियों से छुटकारा मिल जाएगा।

Exit mobile version